पिथौरागढ़, जुलाई 20 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। व्यापारी अर्जुन ज्याला ने अपनी मां जानकी देवी की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के साथ-साथ राहगीरों को भी फल बांटे। इस अवसर पर अर्जुन ज्याला ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। मरीजों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। फल वितरण कार्यक्रम के दौरान पीएमएस डॉ. डीपी सिंह, सिस्टर कंचन, नमिता ज्याला, मैथली ज्याला, अंशुमन ज्याला, महेश सिंह सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...