पिथौरागढ़, अक्टूबर 24 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे एक गांव में महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। 24 वर्षीय महिला का कहना है कि उसने भूलवश का कीटनाशक का सेवन किया। बताया कि वह रात के समय रोजाना पेट संबंधी समस्या होने पर सिरप का सेवन करती हैं। गुरुवार रात को भी उन्होंने खाना खाने के बाद सिरप की जगह गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...