पिथौरागढ़, अगस्त 13 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के लिंठ्यूड़ा क्षेत्र में एक महिला को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को 38 वर्षीय संगीता सौन अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी। इस दौरान अचानक कही से सांप ने आकर उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. वर्षा ने मरीज का उपचार शुरू किया। बताया महिला का उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बकरी चराने जंगल गई महिला हुई सर्पदंश की शिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...