पिथौरागढ़, सितम्बर 10 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप हो गई है। अब आगामी 14 सितम्बर तक मरीजों को सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल सकेगी। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को लगने वाला अल्ट्रासाउंड शिविर भी बाधित रहेगा। गुरुवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल में जनपद सहिज दूर-दराज के क्षेत्रों से कई मरीज अल्ट्रासाउंड कराने को पहुंचे। इस दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद होने के कारण लोगों को अपने घरों को लौटना पड़ा। मड़मानले से पहुंचे दीपक ने बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा था। जिसकों देखाने को वह पिथौरागढ़ आया था। जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। ऐसे मे...