पिथौरागढ़, अक्टूबर 11 -- Pithoragarh News: गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा महाविद्यालय में विकसित भारत 2047 विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बोहरा व डॉ. वीरू ने 2047 की परिकल्पना पर अपने-अपने विचार रखे। संचालन हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ. ममता ने किया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. हेमा मेहरा, प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार टम्टा, डॉ. ओमकार चतुर्वेदी, डॉ. नरेश कापड़ी, डॉ. द्विजेश कुमार सहित कर्मचारीगण, रेड क्रॉस स्वयंसेवी व विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...