Pithoragarh News: भोजन माता के निधन पर संगठन में शोक
पिथौरागढ़, जुलाई 29 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। प्राथमिक विद्यालय नाभी में कार्यरत भोजन माता जीवंती देवी (47) के निधन से संगठन में शोक की लहर है। बुधवार को धारचूला ग्वालगांव स्कूल समेत अन्य विद्यालयों में शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। भोजन माता संगठन की जिलाध्यक्ष जानकी भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष माया थापा ने बताया कि जीवंती देवी किडनी की परेशानी से जूझ रही थी। बीते मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। पति सिलाई का काम करते हैं। भोजन माता के निधन पर संगठन के संरक्षक सुशील खत्री, दीपा पांडे, सदस्य रेनू, कौशल्या, कलावती, देवकी, प्रभा, मीना, पुष्पा आदि ने शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: भोजन माता के निधन पर संगठन में शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.