Pithoragarh News: भड़कटिया में खेलकूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
पिथौरागढ़, अक्टूबर 24 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। मूनाकोट के भड़कटिया ब्लॉक संसाधन केन्द्र में ब्लॉक स्तरीय एकीकृत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह पाल, विशिष्ट अतिथि उपशिक्षा अधिकारी बलवन्त नाथ ने दीप जलाकर किया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी पाल ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करना है, यह एकीकृत खेल प्रतियोगिता समावेशी शिक्षा की जीवंत मिसाल है, जहां सामान्य और दिव्यांग बच्चे कंधे से कंधा मिलाकर खेलते है। उपशिक्षा अधिकारी नाथ ने कहा कि खेल से बच्चों में न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि आत्मविश्वास टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना भी बढ़ती है। इस दौरान खेल समन्वयक अर्जुन कुमार, ब्लॉक मंत्री राजकीय शिक्षक संघ प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.