Pithoragarh News: भगवान राम के वन गमन का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
पिथौरागढ़, अक्टूबर 18 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडे, बेरीनाग। नागदेव रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में पांचवें दिन भगवान श्रीराम के वन गमन के प्रसंग का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने किया। रामलीला में दशरथ-कैकेयी संवाद, कैकेयी-मंथरा संवाद सहित अन्य प्रसंगों का मंचन किया गया। राम की भूमिका रश्मि कन्याल, माता सीता की भूमिका पलक शाह, लक्ष्मण की भूमिका ऋषभ राठौर, राजा दशरथ की भूमिका कमल पंत, रानी कैकेयी की भूमिका कल्पना, राजा जनक की भूमिका किशन पंत, गुरु वशिष्ठ की भूमिका प्रमोद उप्रेती और भगवान परशुराम की भूमिका जगदीश बिष्ट ने निभाई। संगीत पक्ष में हारमोनियम पर पंकज पंत और तबले पर हरीश पंत ने संगत दी। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बटोरी तालियां मंच संचालन गंगा सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.