पिथौरागढ़, अक्टूबर 27 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। नगर के प्रसिद्ध सैम देवता मंदिर में आगामी 23 नवंबर से दो दिवसीय बौराणी कौतिक का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा ने बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में लोकसंस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से स्थानीय लोक कलाकारों सहित अन्य प्रदेशभर के ख्याति प्राप्त कलाकारों को मंच पर आमंत्रित करने को लेकर वार्ता की गई। बताया कार्तिक पूर्णिमा की मध्यरात्रि को निकलने वाली सदियों पुरानी धार्मिक व पारंपरिक भव्य मशाल झांकी इस वर्ष भी महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। ​बैठक में उपाध्यक्ष चंदन सिंह बोरा, सचिव ममता बोरा, कोषाध्यक्ष केशर सिंह बोरा, संरक्षक गोकुल सिंह बोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश राम लोहिया, पंकज सिंह, अनिल कुमार, प्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, पूजा, प्रकाश मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saraikela ...