पिथौरागढ़, जुलाई 31 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। युवा कार्यकर्ता प्रदीप महरा और अजय ओली ने कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों, संस्थाओं और संबंधित व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में युवाओं, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद भी उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...