पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने बेस चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा चिकित्सा सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और उपचार, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवन सिंह चुफाल, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह तथा संबंधित विभा...