पिथौरागढ़, नवम्बर 17 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस ने बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगाने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपर उप निरीक्षक कैलाश सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने नगर क्षेत्र चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगा हुआ मिला। पुलिस ने संबंधित चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। टीम में कांस्टेबल अनिल जोशी, कपिल विश्वकर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...