Pithoragarh News: बुनियादी सुविधाओं को लेकर अस्कोट में प्रदर्शन
पिथौरागढ़, अक्टूबर 21 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़, संवाददाता। ऐतिहासिक अस्कोट क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 6 नवंबर तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 7 नवंबर से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसके बाद 10 नवंबर से भूख हड़ताल की जाएगी। मांगें फिर भी पूरी नहीं हुईं तो आमरण अनशन और पूरे क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। बुधवार को अस्कोट विकास संघर्ष समिति, ग्रामीण एकता मंच और विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: यूसील प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का बिगुल, 23 अक्टूबर से चक्का जाम कहा कि कभी तिब्बत तक फैली रियासत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.