Pithoragarh News: बीसाबजेड़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ
पिथौरागढ़, जुलाई 6 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। मूनाकोट ब्लॉक के राजकीय इन्टर कॉलेज बीसाबजेड में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत उपाध्यक्षा दीपिका चुफाल ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाएं गए। शिविर में मौजूद लोगों ने विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। यहां जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, खण्ड विकास अधिकारी ख्याली राम, जिला पंचायत सदस्य राकेश चंद, लक्ष्मण सिंह घोटा, नीरज चन्द, क्षेत्र पंचायत सदस्य शकुन्तला देवी, नवीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.