पिथौरागढ़, अक्टूबर 12 -- Pithoragarh News: पूरन पांडे, मुनस्यारी। बिल्जू गांव में सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त है। सोमवार को ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन को पूर्व में अवगत कराने के बावजूद अब तक सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू ने कहा कि सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने और लगातार भू-कटाव से गांव पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कहा कि अगर शीघ्र ही सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीणों को साथ लेकर वह जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...