Pithoragarh News: बिना सत्यापन किराएदार रखने पर चालान
पिथौरागढ़, अक्टूबर 20 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। थल पुलिस ने बिना सत्यापन किराएदार रखने पर भवन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की है। एसओ गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने मझीगांव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कोटगाड़ी निवासी पूरन चंद पाठक के मकान में बिना सत्यापन के बाहरी राज्यों के लोग रहते हुए मिले। पुलिस ने संबंधित भवन स्वामी के खिलाफ पांच हजार का चालान काटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.