पिथौरागढ़, अगस्त 2 -- Pithoragarh News: सतीश, थल। क्षेत्र में पुलिस के सत्यापन व चेकिंग अभियान के दौरान निजी वाहन से रजाई-गद्दों का व्यापार कर रहे दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जावेद पुत्र समीम और राजा पुत्र मुजम्मिल, निवासी मुजफ्फरनगर निजी वाहन के माध्यम से थल क्षेत्र में रजाई-गद्दों की बिक्री कर रहे थे। जांच के दौरान उनके पास जीएसटी पंजीकरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, थल थाना क्षेत्र का पुलिस सत्यापन तथा अन्य जरूरी व्यावसायिक अभिलेख नहीं पाए गए। उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा ने दोनों व्यक्तियों की जांच की और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर नियमानुसार वाहन को सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि क्षेत्र ...