Pithoragarh News: बिजली चोरी में तीन लोगों के कनेक्शन काटे
पिथौरागढ़, अक्टूबर 16 -- Pithoragarh News: गोविंद चावला, बेरीनाग। यूपीसीएल ने मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में बिजली चोरी करने पर तीन उपभोक्ताओं को पकड़ा है। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी संजय भंडारी के नेतृत्व में विभाग की ओर से कस्बे के लगभग 20 उपभोक्ता कनेक्शनों की छापेमारी की गई। इस दौरान कर्मियों ने कनेक्शन मीटरों की सील, वायरिंग और मुख्य सप्लाई लाइनों की बारीकी से पड़ताल की। जांच के दौरान तीन उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए मिले। विभागीय टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर कनेक्शन काट दिए है। एसडीओ भंडारी ने कहा कि लाइन लॉस कम करने और राजस्व की क्षति रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अवैध कनेक्शनों से बचने और समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करने की अपील की। टीम में कनिष्ठ अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.