Pithoragarh News: बिजली के खंभे पर तार बांधते समय करंट लगा
पिथौरागढ़, सितम्बर 9 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के रई पुलिया के समीप बिजली के खंबे से तार बदलते समय एक व्यक्ति घायल हो गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को विषाड़ निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र भट्ट रई पुलिया के समीप बिजली के खंबे से तार बदलने को गया हुआ था। तार बदलने के दौरान व्यक्ति का हाथ चालू बिजली के तार पर लग गया और छटका खाकर नीचे गिर गया। घटना के बाद साथी उसे तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. वर्षा कापड़ी, नर्सिंग अधिकारी हिमांशु जोशी, चेतन पंत, मुकेश लस्पाल ने उपचार किया। चिकित्सक ने बताया व्यक्ति के दोनों हाथ व पैर का कुछ हिस्सा झुलस हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.