पिथौरागढ़, नवम्बर 22 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस की एएचटीयू टीम ने राजकीय इण्टर कॉलेज क्वीतड़ व डुंगराकोट में जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान कांस्टेबल महेन्द्र महर ने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण व बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी। महर ने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के शोषण व उत्पीड़न पर उसकी जानकारी पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन में देने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...