पिथौरागढ़, जुलाई 20 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय बालिका छात्रावास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी छात्रावास पहुंचकर छात्राओं को विश्व युवा कौशल दिवस के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया। कहा वृक्षों के संरक्षण जलवायु अनुकूलनशीलता और सामुदायिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। बाद में उन्होंने सिटी पब्लिक स्कूल में भी पौधे रोपे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...