पिथौरागढ़, जुलाई 22 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। बाराबीसी सामुदायिक पुस्तकालय देवलथल के निःशुल्क नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा तैयारी अभियान का बेहतर परिणाम सामने आया है। पुस्तकालय में तैयारी कर रहे छात्र काव्य शर्मा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। पुस्तकालय द्वारा इस वर्ष 6 विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की निःशुल्क तैयारी कराई गई थी। काव्य शर्मा की सफलता पर पुस्तकालय परिवार ने उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। पुस्तकालय प्रभारी करण तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाराबीसी सामुदायिक पुस्तकालय लगातार कार्य कर रहा है। नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाती...