पिथौरागढ़, जुलाई 28 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक की बारमों-ड्योड़ा सड़क के ना खुलने से लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को स्थानीय विपिन कठायत, विक्रम कठायत, पुष्कर ने कहा कि सड़क बंद होने के डेढ़ माह बाद भी विभाग की ओर से सड़क का सुधारीकरण कार्य पूरा नही हो पाया है। जिस कारण इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क को खुलवाने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...