Pithoragarh News: बाइक रपटने से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
पिथौरागढ़, जुलाई 25 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। कनालीछीना ख्वातड़ी में बाइक रपटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार सुबह हुए हादसे के बाद परिजन स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चिकित्सक ने बताया युवक के सिर के पीछे वाले हिस्से व सिर में अन्दुरूनी चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार ख्वातड़ी निवासी 25 वर्षीय जतिन सामन्त अपने घर से बाइक में सवार होकर कनालीछीना काम में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसकी बाइक रपट गई और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोग युवक को चोटिल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. ईश्वर की टीम ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.