पिथौरागढ़, जुलाई 2 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के भाटकोट हिलिंग टच अस्पताल के पास बाइक रपटने से फीटर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को कासनी निवासी प्रकाश भट्ट पानी खोलने के लिए जा रहे है। इस दौरान भाटकोट के पास उसकी बाइक रपटकर सड़क से नीचे गिर गई। घटना के बाद एक नेपाली व्यक्ति उन्हें तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने मरीज को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सक ने बताया व्यक्ति के सिर, छाती, मुंह व दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। कहा व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...