Pithoragarh News: बाइक रपटने से एक घायल
पिथौरागढ़, अक्टूबर 20 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। सीमांत में बाइक रपटने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार धारचूला निवासी मनोज सिंह पिथौरागढ़ से अस्कोट की ओर जा रहे था। इस दौरान अचानक बाइक के रपटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद व्यक्ति उपचार को जिला अस्पताल पहुंचा। यहां इमरजेंसी में तैनाम एमओ डॉ. अब्दुल की टीम ने व्यक्ति को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के आंख के ऊपरी हिस्से में चोट आई है। व्यक्ति की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.