पिथौरागढ़, अक्टूबर 14 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के बस स्टैंड में बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय मुक्तार हुसैन मंगलवार शाम को बस स्टैंड से अपने कमरे की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना के आसपास के लोग व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी ने व्यक्ति को भर्ती कर उसका उपचार किया। बताया व्यक्ति की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...