पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- Pithoragarh News: सुरेंद्र आर्य, झूलाघाट। भारत-नेपाल अन्तरराष्ट्रीय सीमा के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट में तीन दिवसीय बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। रविवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल ने किया। इस दौरान जिला अस्पताल से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में क्षेत्र के लोगों के साथ ही नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने को पहुंचे। बताया शिविर में 423 मरीजों की जाचं कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार गौतम, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस नबियाल, सर्जन डॉ. सौरभ पांगती. फिजीशियन डॉ. दिनेश सिंह धर्मशक्तू, नेत्र सर्जन डॉ. भूपेंद्र सिंह टोलिया, ईएनटी डॉ. अनु लस्पाल, दंत चिकित्सक ...