पिथौरागढ़, जुलाई 25 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़ । कनालीछीना ब्लॉक के बथौली में गुलदार का आतंक बना हुआ है। शनिवार को स्थानीय महेंद्र सिंह ने बताया कि गुलदार रोजाना क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों में डर का माहौल है। बताया बीते दिनों गुलदार ने गांव के एक कुत्ते को अपना निवाला बनाया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...