Pithoragarh News: बत्यूली मुवानी में 12 नवंबर से होगा महोत्सव
पिथौरागढ़, नवम्बर 5 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। घसाड़ विनायक बत्यूली मुवानी में 12 नवंबर से चार दिवसीय सांस्कृतिक मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को छुरमल देव मंदिर के समीप विधिवत भूमि पूजन किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि मेले को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए सभी का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। मेले में रौनक और आकर्षण बढ़ाने के लिए व्यापारियों से दुकानें लगाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान समिति के महामंत्री रमेश सिंह खाती, पूरन सिंह बोरा, बलवंत सिंह भौर्याल, गिरीश उप्रेती, राधेश्याम उप्रेती, सुरेश चंद्र जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.