पिथौरागढ़, अक्टूबर 18 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग की ओर से लोदगाड़ में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रापचि बड़ाबे से टीम ने गांव में पहुंचकर शिविर का आयोजन किया। इस दौरान विभाग की ओर से 40 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर 50 छोटे पशुओं को दवापान कराया गया। बाद में विभाग की ओर से पशुपालकों को गौ पालन, बकरी पालन, महिला बकरी पालन, किसान क्रेडिट कार्ड, ग्राम्य गौसेवक सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण व लम्पी स्किन डिजीज, पीपीआर जैसे संक्रामक रोगों की रोकथाम और टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पशु आरोग्य मेले में 658 पशुओं का पंजीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...