पिथौरागढ़, नवम्बर 9 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। बड़ाबे निवासी डॉ. आयुष जोशी को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देहरादून में कुलसचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. आयुष ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की, उन्होंने केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की में भी शोध कार्य किया है। डॉ. आयुष भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी के बड़े पुत्र हैं, उनकी माता रुक्मणी जोशी पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। यूटीयू में कुलसचिव बनने पर बडाबे के ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...