पिथौरागढ़, जुलाई 27 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। बड़ालू झील के समीप वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। पूर्व शिक्षक नेता महेश जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बांज, सुरई, फल्यांट, सिलिंग समेत विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधों का रोपण किया गया। पूर्व शिक्षक नेता जोशी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना और क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बड़ालू झील के किनारे रोपे पौधें यह भी पढ़ें- Almora News: शेर का डांडा में पौधरोपण के साथ चलाया सफाई अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...