पिथौरागढ़, अक्टूबर 5 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर के आदर्श प्राथमिक विद्यालय टकाना में इंजी. ललित शौर्य की लिखी पुस्तकें वितरित की। सोमवार को शौर्य ने बताया कि मुंबई निवासी जीतू पाटिल के सौजन्य से बच्चों को स्वच्छता के सिपाही, गुलदार दगड़िया, बाल तरंग के बारे में जानकारी देकर उन्हें मोबाइल के स्थान पर बाल साहित्य पढ़ने को प्रेरित किया गया। एलएसएम कैंपस के उपाध्यक्ष कार्तिक पाटनी ने बच्चों से बाल साहित्य की किताबों को पढ़ने व खुद से छोटी-छोटी कविताओं को बनाकर लिखने के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...