Pithoragarh News: बकरी चुगाते समय फिसलने से ग्रामीण घायल
पिथौरागढ़, सितम्बर 5 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। डीडीहाट जमतड़ी क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति फिसलने से घायल हो गया है। शुक्रवार को व्यक्ति के गिरने की सूचना मिलने पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां घायल को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। बताया व्यक्ति के जांघ में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 52 वर्षीय हर सिंह अपने बकरियों को चुगाने के लिए घर के पास वाले जंगल में गया हुआ था। इस दौरान अचानक व्यक्ति का पांव फिसलने से वह पहाड़ी से नीचे गिर गया। इस दौरान व्यक्ति के जांघ में एक लकड़ी का टुकड़ा घुस गया। व्यक्ति के फोन करने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट से जिला अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.