Pithoragarh News: बंदर-सूअरों से फसलों को नुकसान, स्थाई समाधान की मांग
पिथौरागढ़, सितम्बर 14 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़, संवाददाता। भूमि और वन अधिकारों को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों के जंगली जानवरों की समस्याएं उठाई। ग्रामीणों ने बंदरों और जंगली सूअरों के बढ़ते आतंक से फसलों को हो रहे भारी नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए सरकार और प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। एक्शन एड लखनऊ की ओर से सिंगाली में भूमि अधिकार, वन पंचायत और वनाधिकार कानून को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वनाधिकार कानून के प्रावधानों और व्यक्तिगत व सामुदायिक वन अधिकारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी समझाई गई। ग्रामीणों को लघु वन उपज, जड़ी-बूटी और अन्य पारंपरिक वन संसाधनों के बारे में बताया। समुदाय के अधिकारों की जानकारी देते हुए अनुसूचित जनजाति व अन्य परंपरागत वनवासियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.