Pithoragarh News: बंदर के हमले से घायल महिला को मुआवजे देने की मांग
पिथौरागढ़, जुलाई 8 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर में बंदरों के आंतक से लोग परेशान है। सुनीता देवी पत्नी शंकर कोहली ने बताया कि वह मंगलवार को घूमने के लिए चंडाक की ओर जा रही थे। इस दौरान उल्का देवी मंदिर के समीप कुछ बंदरों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वे चोटिल हो गई। घटना के बाद वह उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार करने के बाद उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। बताया घटना में उनके आंख व घुटने में चोट आई है। सुनीता ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- Basti News: रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, डीएम से कार्रवाई की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.