पिथौरागढ़, जुलाई 13 -- Pithoragarh News: थल। पशु चिकित्सालय पांखू में तैनात फार्मासिस्ट गिरधर सिंह बिष्ट के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में पांखू से पशु चिकित्सालय बेरीनाग स्थानांतरण होने पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें माता कोटगाड़ी मंदिर की फोटो भेंट कर तथा फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और लोगों ने फार्मासिस्ट बिष्ट के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। बिष्ट ने सभी लोगों का सहयोग और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह कार्की, हरीश सिंह महरा, पुष्कर सिंह बठकोरा, सूबेदार उमेद सिंह कार्की, केशर सिंह महरा, महेश राम, लक्ष्मण सिंह कार्की, प्रवीण सिंह कार्की सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रोटरी क्ल...