Pithoragarh News: फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
पिथौरागढ़, अक्टूबर 26 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। आयुर्वेदिक व यूनानी यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। एक होटल में आयोजित अधिवेशन के बाद एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री विजय सिंह पयाल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें निर्विरोध शैलेन्द्र कंसवाल को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रकाश चंद्र भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील सिंह को सचिव, कुलदीप नेगी को संयुक्त मंत्री, हरिभूषण नौटियाल को कोषाध्यक्ष व अजीत सिंह को आय-व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र ने कहा कि फार्मासिस्ट संघ के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ.चंद्रकला भैंसोडा सहित अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.