पिथौरागढ़, सितम्बर 30 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। थल पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को उत्तर प्रदेश के बख्शी का तालाब लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय पिथौरागढ़ में पेश किया गया। लोहाकोट निवासी दीपेश रावत के खिलाफ भरण-पोषण से जुड़े मामले में न्यायालय ने धारा 125(3) के तहत वसूली एवं गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पर Rs.5.15 लाख की भरण-पोषण राशि बकाया थी और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। टीम में अपर एसआई दिनेश शर्मा और राजेश कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...