पिथौरागढ़, अक्टूबर 12 -- Pithoragarh News: द्वाराहाट। विजयपुर गांव स्थित प्राचीन पांडव गुफा का अब वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पुरातत्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं। वैज्ञानिक सर्वे से गुफा को प्राचीन धरोहर के रूप से संरक्षित करने में मदद मिलेगी। स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार, इस गुफा में पांडवों ने वनवास व अज्ञातवास के दौरान समय बिताया था। इस कारण इस गुफा का धार्मिक रूप से काफी महत्व है। अब जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी व प्रभारी निदेशक राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा को गुफा का वैज्ञानिक सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। गुफा का निरीक्षण और शोध कार्य करने के निर्देश दिए हैं। ताकि गुफा के ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व का पता लगाया जा सके। इसके बाद इस गुफा का संरक्षण व संवर्द्धन भी किया जाएगा। बता दें क...