पिथौरागढ़, सितम्बर 29 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। श्रम विभाग की ओर से श्रमिक किट तहसील व जिला मुख्यालयों में वितरित किए जाने का ग्राम प्रधानों ने विरोध किया है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: 'गांव के पंचायत घर में किया जाए श्रमिक किटों का वितरण'प्रदर्शन का कारण प्रधानों का कहना है कि किट वितरण के दौरान अव्यवस्था के कारण श्रमिकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई लोग किट न मिलने पर मायूस होकर लौट रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर श्रमिक किट वितरित करने की मांग की है।दिन भर का नुकसान ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने बताया कि श्रमिक किट लेने के लिए ग्रामीणों को गांव से तहसील या जिला मुख्यालय तक आना पड़ रहा है। इससे उनका पूरा दिन बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि किट उपलब्ध न होने या वितरण व्यवस्...