Pithoragarh News: पोखरी गांव में ग्रामीण को सांप ने डसा
पिथौरागढ़, जुलाई 30 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। गंगोलीहाट ब्लॉक के पोखरी गांव में एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को 47 वर्षीय गोविन्द राम पुत्र श्याम लाल खाना खाकर अपने कमरे में सोने को जा रहा था। इस दौरान अचानक एक सांप ने उसके पांव में डस लिया। घटना के बाद परिजन व्यक्ति को गंगोलीहाट स्वास्थ्य केन्द्र और वहां से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने मरीज का उपचार शुरू किया। बताया चिकित्सकों की देखरेख में व्यक्ति का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.