पिथौरागढ़, अक्टूबर 18 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडे, डीडीहाट। मुनस्यारी में भारत सरकार के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों से संवाद किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सचिव लिखी ने देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, समर्पण व राष्ट्रभक्ति की सराहना की। साथ ही पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डीडीहाट कर्नल भूपेन्द्र सिंह ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में राज्य सैनिक बोर्ड के नव नियुक्त निदेशक ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...