पिथौरागढ़, नवम्बर 9 -- Pithoragarh News: थल। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व नैनीताल के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के आकस्मिक निधन पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। उक्रांद के प्रदेश संगठन मंत्री सलीम अहमद ने कहा कि डॉ. जंतवाल का निधन उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। उत्तराखंड के हितों और क्षेत्रीय अस्मिता के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। निधन पर विनोद सत्याल, भवान सिंह अल्मिया, खड़क सिंह, लीलाधर भट्ट, महिमन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Almora News: पूर्व विधायक जंतवाल के निधन पर शोक यह भी पढ़ें- Almora News...