पिथौरागढ़, अगस्त 20 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर विधायक मयूख महर ने अपने कार्यालय में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का दूरदर्शी नेता बताया। विधायक महर ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना व तकनीकी क्रांति की नींव रखने के साथ ही युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिया। उन्होंने युवाओं को मतदान की उम्र में बदलाव और पंचायती राज व्यवस्था में उनकी भागीदारी के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की राह प्रशस्त की। यह भी पढ़ें- महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने मनाई राजीव गांधी की जयंती राजीव की युवा सोच, आधुनिक दृष्टि औ...