पिथौरागढ़, जुलाई 18 -- Pithoragarh News: गोविंद, बेरीनाग। बेरीनाग पुलिस ने रेत से भरे एक पिकप वाहन को सीज किया है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार थाने से अपर उपनिरीक्षक नितिन रौतेला के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक पिकप वाहन में अवैध रेत मिली। पुलिस ने वाहन चालक सचिन मेहरा के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन को सीज कर लिया है। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...