पिथौरागढ़, अक्टूबर 23 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज नाचनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस विद्यालय पहुंची। इस दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ व अभिभावकों को महिला अपराध, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वर्तमान समय मे बढ़ रहे साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों व उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...