पिथौरागढ़, अक्टूबर 26 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने क्षेत्र में आयोजित रामलीला के दौरान साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया। चौकी प्रभारी अपर उपनिरीक्षक अशोक चौधरी ने दर्शकों को साइबर अपराध की रोकथाम व वर्तमान समय में बढ़ रहे अपराध को लेकर जागरूक किया। पुलिस ने दर्शकों से साइबर अपराध का शिकार होने पर उसकी शिकायत तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...