Pithoragarh News: पुलिस ने टैक्सी चालकों को किया जागरूक
पिथौरागढ़, नवम्बर 3 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, झूलाघाट। झूलाघाट पुलिस ने स्थानीय वाहन चालकों को जागरूक किया। मंगलवार को उपनिरीक्षक संतोष कठायत ने स्थानीय टैक्सी संचालकों से वार्ता कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान कठायत ने वाहन चालकों से अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने, नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन न लगाने, मुख्य मार्ग व बाजार में अनावश्यक रूप से वाहनों को खड़ा न करने की अपील की। कहा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नरेश सिंह, दीपक कुमार, जीवन सौन, अनिल कुमार, गणेश कुमार सहित अन्य वाहन चालक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: टैक्सी चालकों को जागरूक किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.